ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेज रफ़्तार कार ने मजदूर को मारी टक्कर, मौके पर गई जान; 7 महीने पहले ही हुई थी शादी

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां

तेज रफ़्तार कार ने मजदूर को मारी टक्कर, मौके पर गई जान; 7 महीने पहले ही हुई थी शादी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां एक तेज रफ़्तार कार ने एक मजदूर को रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने एक मजदूर यूवक को कुचल दिया। जिसमें यह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल को उठाकर इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना लाखो थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के समीप NH-31 की बताई जा रही है। 


वहीं, इस घटना के मृत युवक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के वार्ड-9 निवासी राजनीति सिंह के करीब 21 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने ठोकर मारकर भाग रहे स्विफ्ट कार को खदेड़कर टॉल टैक्स के पास पकड़ लिया है। जबकि ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब रहा। 

घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि बीती रात  विश्वकर्मा पूजा था और वह मजदूरी करने के अपने घर लौट रहा था। तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार ने उसे रौंद दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। 


इधर, मौत की सूचना मिलते ही लाखों थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अब  पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जाता है कि मृत संजीव कुमार की शादी सात महीने पहले ही हुई थी और अगले दिन ही वह अपने पत्नी से मुलाकात करने समस्तीपुर जिले के सरायरंजन ससुराल जाता। लेकिन ससुराल पहुंचने से पहले ही सड़क हादसा का हादसा का शिकार हो गया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता