ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अहले सुबह बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया घायल : आपसी रंजिश में घटना को दिया गया अंजाम

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब खबर बेगूसराय से आ रही है। जहां अहले सुबह बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया। यहां आपसी रं

अहले सुबह बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया घायल : आपसी रंजिश में घटना को दिया गया अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब खबर बेगूसराय से आ रही है। जहां अहले सुबह बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया। यहां आपसी रंजिश में चचेरे भाई और भतीजे ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में घायल शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। इस घटना को उसके पड़ोसी ने अपने भाई और भतीजे के साथ मिलकर अंजाम दिया है। घटना के बाद घायल युवक को आनन -फानन में स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए बेगूसराय बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। इसके बाद इस युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना अन्तर्गत रघुनाथपुर गांव की है।


वहीं, घटना में जख्मी की पहचान साहेबपुर कमाल थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड- 9 निवासी फौदारी प्रसाद यादव के 32 वर्षीय पुत्र सुकेश यादव के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह अपने घर के आगे जमीन पर झोपड़ी बना रहा था। उसी वक्त हथियारों से लैश बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सुकेश यादव के सर में गोली लग गई।


उधर, पीड़ित परिवार का आरोप है कि सभी बदमाश शराब तस्करी का काम करते हैं और उसके साथ पूर्व से ही जमीन का विवाद चल रहा है। उसी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल चिंताजनक स्थिति में युवक निजी अस्पताल में इलाजरत है। जहां उसकी जिंदगी खतरे में बताई जाती है। वहीं दूसरी तरफ गोलीबारी की खबर मिलते ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सघन छापेमारी शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता