ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

शराब में जहर पिलाकर एक व्यक्ति की हत्या, छानबीन में जुई पुलिस

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया है. इस वारदात के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां खम्हार गांव के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान खम्हार के रहने वाले निर्भय सिंह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि आज सुबह उसके घर से तकरीबन आधा किलोमीटर के दूरी पर उसके डेड बॉडी मिली है. 


मृतक के परिजनों का आरोप है कि शराब में जहर पिलाकर निर्भय की हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राजबिंदु ने कहा कि व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. हत्या के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच चल रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता