ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

स्कूल बस ने बाइक सवार को रौंदा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी की मौत, दो घायल

BEGUSARAI: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के मचहा राजापुर के पास की है। मृतक की पहचान मटिहानी थान

स्कूल बस ने बाइक सवार को रौंदा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी की मौत, दो घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के मचहा राजापुर के पास की है। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के शेरनियां निवासी संजय कुमार राय के रूप में हुई है। 


घटना के संबंध में मृतक के भाई पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मथुरा राय के करीब 40 वर्षीय पुत्र संजय कुमार राय स्वास्थ्य विभाग में भागलपुर में कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह करीब 6:00 बजे अपने पुत्री छोटी कुमारी एवं बहनोई सदानंदपुर निवासी दीपक कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। 


छोटी बेटी को ननिहाल सिमरिया में छोड़कर ड्यूटी पर भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान गुप्ता लखमीनिया बांध पर मचहा राजापुर के समीप निजी स्कूल के बस ने रौंद दिया। जिसमें संजय कुमार राय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके बहनोई दीपक कुमार और पुत्री छोटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। 


दोनों घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग सदर अस्पताल जुट गए। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से गुस्साएं लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। गुस्साएं लोगों ने स्कूल के निदेशक के घर के बाहर तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार, सिंघौल सहायक थानाध्यक्ष दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों और स्कूल के प्रबंधक के साथ बैठकर मामले को सुलझाने की कोशिश की गयी। 11 लाख रुपये मुआवजा दिये जाने के बाद मामला शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका। 



टैग्स