ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

संकट में है गिरिराज का बेगूसराय, शनिवार को 12 कोरोना केस मिलने के बाद जिले में बेचैनी

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संसदीय क्षेत्र बेगूसराय एक बार फिर संकट में घिर गया है। बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव नए मामलों की बाढ़ आ गई है।।शनिवार को बेगूसराय म

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संसदीय क्षेत्र बेगूसराय एक बार फिर संकट में घिर गया है। बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव नए मामलों की बाढ़ आ गई है।।शनिवार को बेगूसराय में 12 नए केस आने के बाद जिले में बेचैनी बढ़ गई है। बेगूसराय में अब तक 26 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 18 एक्टिव मरीज हैं। 


शनिवार की रात बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड में 4, बखरी में 3, छौड़ाही, बलिया के साथ-साथ खोदावंदपुर में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिले। इनमें से लगभग सभी मामले बाहर से आने वाले मजदूरों से जुड़ा है। दो दिन पहले 68 मजदूरों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था जिनकी रिपोर्ट सामने आ गई है। इनके अलावा एक मजदूर बरौनी से है जबकि दूसरा साहेबपुर कमाल से। बेगूसराय में नए मामलों के सामने आने के बाद अब एक बार फिर से जिला प्रशासन अलर्ट में है। मेडिकल की टीम लगातार इलाके की स्कैनिंग कर रही है। 


बेगूसराय में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन से बातचीत की है। बेगूसराय के डीएम से उन्होंने पूरी स्थिति की जानकारी ली है। गिरीराज सिंह फिलहाल लॉकडाउन के बीच दिल्ली में है और वह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय नहीं आ पाए हैं लेकिन दिल्ली से ही वह फोन के जरिए लगातार अपने संसदीय क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।

टैग्स