ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

BIHAR CRIME : साली के घर गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, खेत से मिला है शव; परिजनों में लगाया गंभीर आरोप

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक सोनकार यूवक की पीट-पीट कर हत्या कर शव खेत से फेंक दिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना

BIHAR  CRIME : साली के घर गए युवक की  पीट-पीटकर हत्या, खेत से मिला है शव; परिजनों में लगाया गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI :  बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक सोनकार यूवक की पीट-पीट कर हत्या कर शव खेत से फेंक दिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि ईट पत्थर से पीट-पीट हत्या कर खेत में किसी ने फेंक दिया है। 


जानकारी के मुताबिक यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के सलौना गांव की बताई जा रही है। यहां 30 अक्टूबर को नवीन सा ,जेवर रखने वाला तिजोरी का अलमीरा लाने के लिए अपनी साली के घर बखरी थाना क्षेत्र के सलोना गांव गए। अब साली के घर से आधे किलोमीटर के पास इनका शव मिला है। मृतक यूवक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर वार्ड-22 के रहने वाले महेश साह का करीब 40 वर्षीया पुत्र नवीन साह के रुप में हुई है।


मृतक के परिजन ने बताया कि नवीन सोनकर था, यह लखीसराय में जेवर बनाने का काम करता है। इस संबंध में मृतक के मामा दिनेश सोनकार ने अपने भांजा को फोन किया था तो घटना के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने  बताया कि नवीन साह अपने साला एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर खाया पिया था। खाने पीने के बाद जीजा-साला के साथ विवाद होने के बाद बताई जा रही है। जीजा और साल के बीच मारपीट के दौरान नवीन साह को पीट-पीट कर हत्या कर खेत में शव को ठिकाना लगा दिया। जबकी साला गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक का टोपी और जूता मंदिर के पास पड़ा हुआ था। 


बता दें कि मृतक के साढू सुबोध सोनी के 4 महीना पहले बीमारी के कारण मौत हो गया था। इसी को लेकर 30 अक्टूबर को साली प्रियंका ने जेवर रखने वाला तिजोरी का अलमीरा लेने के लिए अपने घर बखरी सलोना गांव बुलाई थी। उसके बाद जीजा और साला ने मिलकर एक साथ खाया-पिया, खाने पीने के बाद दोनों के बीच मारपीट हुई होगी जिसके बाद नवीन साह की पीट पीट कर हत्या कर शव को खेत में फेक दिया। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बखरी थाना के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में बखरी थाना पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी खंगाला जा रहा है, अनुसंधान जारी है, जल्द ही पूरे मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा । आखिर सोनकार नवीन साह किसने हत्या की और किस वजह से घटना को अंजाम दिया गया है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता