ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

सड़क हादसे में हुई एक महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

BEGUSARAI: सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वही आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मृतका के शव को प

सड़क हादसे में हुई एक महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
Santosh Singh
2 मिनट


BEGUSARAI:  सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वही आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


कैसे हुआ हादसा?

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरौनी से जीप में सवार होकर एक ही परिवार के सभी लोग सिमरिया घाट पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे तभी अनियंत्रित जीप सड़क किनारे खड़ी वाहन से टकरा गई जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद जीप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के रतन चौक बीहट स्थित एनएच-31 की है। मृतका की पहचान 31 वर्षीय शीला देवी के रूप में हुई है। जो मधुबनी के देवहार सहुरिया की रहने वाली थी। इस हादसे में गणेश साहू, लालदाय देवी, मीणा देवी, रामजी साह सहित कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता