ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

सड़क हादसे में बिहार में 4 लोगों की दर्दनाक मौत: मधेपुरा में 2, जमुई में 1 और बेगूसराय में 1 की मौत

JAMUI/BEGUSARAI: छठ महापर्व के दौरान बिहार में सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। मधेपुरा में दो लोगों की मौत हुई है जबकि बेगूसराय और जमुई में 1-1 की जान चली ग

सड़क हादसे में बिहार में 4 लोगों की दर्दनाक मौत: मधेपुरा में 2, जमुई में 1 और बेगूसराय में 1 की मौत
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI/BEGUSARAI: छठ महापर्व के दौरान बिहार में सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। मधेपुरा में दो लोगों की मौत हुई है जबकि बेगूसराय और जमुई में 1-1 की जान चली गयी है। मधेपुरा में दादी-पोते की मौत हो गयी है जबकि महिला के बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। अनियंत्रित ट्रक की चपेटे में आने से मधेपुरा में दादी-पोते की जान गई है। वही जमुई में भी अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवती को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। जबकि बेगूसराय में भी बेलगाम ट्रक ही बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी। 


बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या चौक के पास यह हादसा हुआ है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान राम कुमार तांती के बेटे श्रियम कुमार शिवम के रूप में हुई है। जो पासोपुर वार्ड नंबर 10 थाना भगवानपुर का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


वही जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाजार में रविवार की दोपहर और नियंत्रित बाइक से गिरी एक युवती को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे हैं ट्रक ने कुचल डाला जिससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय लक्ष्मीपुर थाना के पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा। 


मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के चोरमारा टोला निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका अपने नानी के घर नवडीहा गांव से जमुई स्टेशन जा रही थी जहां से ट्रेन पकड़कर पटना जाना था। पटना में रहकर ही वह पढ़ाई के साथ-साथ कपड़ा धोने का भी काम करती थी। मृतका की पहचान 17 वर्ष, काजल कुमारी पिता बनारसी कोडा के रूप में की गयी है। मृतका 2 दिन पहले ही अपने नानी घर नवडिहा आई थी। वह रविवार को अपने चचेरे भाई पंकज और अजय के साथ बाइक पर सवार होकर पटना जाने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रही थी।


 तभी बाइक की गति तेज होने के कारण लक्ष्मीपुर बाजार के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया जिस पर सवार पंकज, अजय और काजल भी सड़क पर गिर गए। पंकज और अजय सड़क के किनारे गिरे और काजल बीच सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहे बेलगाम ट्रक ने सड़क पर गिरे काजल को कुचल डाला। जिससे काजल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों युवक बाल-बाल बच गए। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस को दी गई। इसके बाद सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

मधेपुरा से श्रीकांत राय, जमुई से धीरज सिंह और बेगूसराय से हरेराम दास की रिपोर्ट..