ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

ट्रक ने बाइक सवार किसान को रौंदा : मौके पर ही बेगूसराय के किसान की मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक ट्रक ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक की अनियंत्रित रफ्तार

ट्रक ने बाइक सवार किसान को रौंदा : मौके पर ही बेगूसराय के किसान की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक ट्रक ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक की अनियंत्रित रफ्तार के कारण बाइक सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना रिफाइनरी थानाक्षेत्र के देवना चौक स्थित एनएच- 31 की है। मृतक किसान की पहचान रिफाइनरी थानाक्षेत्र के केसावे गांव वार्ड नंबर- 10 के रहने वाले महावीर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उनके भाई महावीर सिंह दवा लाने के लिए देवना चौक जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना रिफाइनरी थाना पुलिस को दी। मौके पर रिफाइनरी थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई  शुरू कर दी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता