ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने 2 को रौंदा, एक की स्पॉट डेथ, दूसरे की हालत नाजुक

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहां अज्ञात वाहन ने दो लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रुप से घायल है.

बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने 2 को रौंदा, एक की स्पॉट डेथ, दूसरे की हालत नाजुक
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहां अज्ञात वाहन ने दो लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रुप से घायल है. 

घटना नगर थाना क्षेत्र के जयमंगला पेट्रोल पंप के एनएच 31 के समीप की है. मृतक की पहचान जाफरनगर वार्ड नंबर 12 निवासी पंकज कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिचित के साथ पैदल मजदूरी कर लौट रहा था, उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.  हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने खातोपुर चौक स्थित  एनएच 31 को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए. हादसा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता