ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

राम भक्तों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन बेगूसराय से रवाना, गिरिराज सिंह और ऋतुराज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

BEGUSARAI: बेगूसराय से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए आज से आस्था स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हो गई है। बेगूसराय के बरौनी जंक्शन से अयोध्या रामलला का दर्शन करने आस्था स्पेशल ट्

राम भक्तों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन बेगूसराय से रवाना, गिरिराज सिंह और ऋतुराज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए आज से आस्था स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हो गई है। बेगूसराय के बरौनी जंक्शन से अयोध्या रामलला का दर्शन करने आस्था स्पेशल ट्रेन से आज 1344 राम भक्तों को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बरौनी जंक्शन जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी की वजह से अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। कांग्रेस पार्टी के कारण 75 साल लग गए प्रभु श्री राम को अपना घर मिलने में। अगर कांग्रेस पार्टी लटकाने-भटकाने का काम नहीं करता तो शायद 1947 में ही प्रभु श्री राम का अपना घर मिल गया होता।


उन्होंने कहा कि यह अमृत काल है, इस काल के प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऋषि हैं, जिसके खाते में ना पैसा है, ना अपना कोई संपत्ति है। नरेंद्र मोदी देश के लिए आए हैं। एक तरफ सनातन का वैभव उजागर कर रहे हैं, पुर्नजागृत कर रहे हैं तो दूसरी तरफ गरीबों का घर भी बना रहे हैं। नरेंद्र मोदी की करिश्मा है 370 हटाने का काम किया।


नरेंद्र मोदी की गारंटी है तो प्रभु श्री राम का मंदिर बनाने का काम किया। आज बेगूसराय से राम भक्तों की आस्था गाड़ी जा रही है। अब देश में कोई भी बाबर नहीं आएगा। अगर कोई कोशिश भी करेगा तो भारत का सनातन युवा जाग चुका है ओर महाराणा प्रताप बनाकर निकलेगा। 


उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान के माध्यम से चंद्रमा पर चंद्रयान भेज दिया। संसद भी बना, प्रभु श्री राम का मंदिर भी बन गया है, सारी कामनाएं लोगों का पूरा हो रहा है, काशी का विकास हो रहा है अब मथुरा का भी विकास होगा। 


वही भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देश के राम भक्तों के लिए, भारत मां के बेटे-बेटियों के लिए एक अद्भुत अवसर है कि इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। एक ऐसा प्रधानमंत्री जो गरीब से गरीब को रामलला के भव्य मंदिर का दर्शन करने के लिए व्यवस्था की है। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पल का साक्षी बन रहा हूं।

राम भक्तों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन बेगूसराय से रवाना, गिरिराज सिंह और ऋतुराज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी


राम भक्तों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन बेगूसराय से रवाना, गिरिराज सिंह और ऋतुराज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी


राम भक्तों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन बेगूसराय से रवाना, गिरिराज सिंह और ऋतुराज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी


राम भक्तों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन बेगूसराय से रवाना, गिरिराज सिंह और ऋतुराज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी


राम भक्तों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन बेगूसराय से रवाना, गिरिराज सिंह और ऋतुराज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी


राम भक्तों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन बेगूसराय से रवाना, गिरिराज सिंह और ऋतुराज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी


राम भक्तों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन बेगूसराय से रवाना, गिरिराज सिंह और ऋतुराज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी


राम भक्तों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन बेगूसराय से रवाना, गिरिराज सिंह और ऋतुराज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी




टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता