ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

पोखर में डूबने से एक बच्चे की मौत, छठ का घाट बनाने के दौरान हादसा

BEGUSARAI: छठ का अर्घ्य घाट बनाने के दौरान एक छात्र की पोखर में डूबने से मौत हो गयी है। बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित कोरैय गांव में छठ महापर्व की तीसरे दिन बड़ा हादस

पोखर में डूबने से एक बच्चे की मौत, छठ का घाट बनाने के दौरान हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: छठ का अर्घ्य घाट बनाने के दौरान एक छात्र की पोखर में डूबने से मौत हो गयी है। बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित कोरैय गांव में छठ महापर्व की तीसरे दिन बड़ा हादसा हो गया। छठ का अर्घ्य देने के लिए घाट बनाने के दौरान एक युवक पोखर में डूब गया। 


घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र कोरैय गांव के पुवारी टोला स्थित ज्योति सिंह पोखर की है। घटना के 16 घंटे बाद आज सुबह एसडीआरएफ टीम के द्वारा शव बरामद कर लिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोरैय वार्ड 9 निवासी मोहन पंडित का करीब 13 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार शनिवार को छठ का अर्घ्य देने के लिए घाट बनाने पोखर गया था। घाट बनाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया। मृतक विक्रम कुमार आठवीं क्लास में पढ़ता था । हादसा के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गढ़पुरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता