ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार में PM मोदी ने किया औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन, तेजस्वी यादव ने दी चेतावनी, कहा..‘कृपया अपनी जिम्मेदारी पर पुल पार करें”

PM नरेंद्र मोदी ने बिहार के बेगूसराय में औंटा-सिमरिया छह लेन पुल का उद्घाटन किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लोगों को ‘अपने जोखिम पर पुल पार’ करने की चेतावनी दी।

Bihar
पुल की गुणवत्ता पर सवाल
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में बेगूसराय के सिमरिया पहुंचे थे। उन्होंने आज औंटा-सिमरिया पुल को बिहार की जनता को समर्पित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। इस पुल के उद्घाटन के तुरंत बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी चेतावनी दे दी। 


बता दें कि इस पुल के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की। औंटा-सिमरिया पुल पुराने दो लेन वाले जर्जर रेल-सह-सड़क पुल ‘राजेन्द्र सेतु’ के समानांतर बनाया गया है। जिससे आवागमन आसान हो जाएगा। लेकिन तेजस्वी यादव ने पुल के उद्घाटन के कुछ समय बाद यह चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में जिस 6 लेन पुल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उद्घाटन किया वह गिर सकता है। तेजस्वी यादव ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कृपया अपनी जिम्मेदारी पर पुल पार करें। 


राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि "जनहित में प्रधानमंत्री मोदी जी से मेरी अपील है कि सिर्फ़ पुल का चार बार रिबन ना काटे बल्कि एक बड़ा वैधानिक चेतावनी बोर्ड पुल के दोनों तरफ़ लगवाएं जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो कि “इस पुल का प्रयोग हर इंसान अपने जोखिम पर करे क्योंकि हमारी NDA सरकार का पुल गिरने का विश्व रिकॉर्ड है और हमारी सरकार में पुल निर्माण में अरबों करोड़ का कितना भ्रष्टाचार होता है ये बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है। ऐसे में कल को ये पुल भी गिर सकता है, कृपया अपनी जिम्मेदारी पर पुल पार करें”





टैग्स

संबंधित खबरें