ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पेनेशिया हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिला की मौत पर बवाल, गुस्साएं लोगों ने NH-31 जाम कर किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पेनेशिया हॉस्पिटल में प्रसव कराने आई महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गयी। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए

पेनेशिया हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिला की मौत पर बवाल, गुस्साएं लोगों ने NH-31 जाम कर किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पेनेशिया हॉस्पिटल में प्रसव कराने आई महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गयी। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और घंटों हंगामा मचाया। एनएच-31 पर भीषण जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल कराया। 


बताया जाता है कि गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर मोरतर गांव निवासी अमित कुमार की 26 वर्षीय पत्नी जूही को शनिवार की शाम प्रसव के लिए पेनेशिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। पेनेशिया नर्सिग होम के डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि डिलिवरी नॉर्मल नहीं हो सकता ऑपरेशन करना होगा। जिसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था लेकिन महिला की हालत गंभीर थी जिसे अस्पताल के ही आईसीयू में भर्ती किया गया था। 


जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। मरीज की मौत से गुस्साएं परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही से महिला की जान गयी है। इस बात से गुस्साएं परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल के सामने एनएच-31 को जामकर कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों के साथ-साथ डॉक्टर की बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी ली।


जिसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। बताया जाता है कि सड़क जाम के दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने एक राहगीर की  पिटाई कर दी। जिसके कारण एनएन-31 पर अफरा-तफरी मच गयी।   


पेनेशिया हॉस्पिटल के डॉक्टर का कहना था कि गर्भवती महिला का बच्चेदानी डैमेज हो गया था और ब्लड आ रहा था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस बात की जानकारी परिजनों को ऑपरेशन करने से पहले ही दे दी गयी थी। डॉक्टर ने बताया कि महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया बल्कि कुछ आसामाजिक तत्वों ने हंगामा खड़ा कर दिया और अस्पताल के सामने मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा करने लगे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता