ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पानी भरे गड्ढे में डूबने से बेगूसराय में 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: बेगूसराय में स्नान करने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से गांव में मातम का म

पानी भरे गड्ढे में डूबने से बेगूसराय में 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में स्नान करने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के चचियाही बांध के समीप की है। बता दें कि बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखमिनिया चचियाही बांध पर गड्ढे में जमा पानी में नहाने के दौरान दो किशोर की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की सूचना मिलते ही बलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों बच्चों को बलिया अनुमंडल अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दोनों बच्चो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से दोनों युवक बांध पर पुल के समीप बड़े गड्ढे में नहाने के लिए जाया करता था। जबकि उसे घर वाले मना भी किया करते थे। बावजूद उसके आज भी नहाने के क्रम में डूब कर दोनों बालक की मौत हो गई है।


मृत बच्चों की पहचान लखमिनिया वार्ड नंबर 28 भवनटोली निवासी नंदन यादव के 7 वर्षीय पुत्र हिमाशु कुमार जबकि दूसरे की पहचान विकास यादव के 9 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है की गंगा नदी के पानी जो गड्ढा में जमा हुआ था। उसी में नहाने के लिए जाया करता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है । घटना पर संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बहादुर यादव ने दुख व्यक्त किया है। एक साथ दो बच्चे की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है।




रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता