ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

नीतीश के लिए कुर्बानी देंगे गिरिराज सिंह , कहा - बिहार को जंगलराज से बचाने के लिए कुछ भी करेंगे

BEGUSARAI : कई दिनों के ड्रामे के बाद गिरिराज सिंह और नीतीश कुमार के बीच चल रहे जंग का पटापेक्ष होता दिख रहा है. बेगूसराय में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार को जंग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : कई दिनों के ड्रामे के बाद गिरिराज सिंह और नीतीश कुमार के बीच चल रहे जंग का पटापेक्ष होता दिख रहा है. बेगूसराय में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार को जंगलराज से बचाने के लिए वे हर कुर्बानी देने को तैयार हैं. 

कुर्बानी को तैयार गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने और उनकी पार्टी भाजपा ने बिहार को जंगलराज से बचान के लिए पहले भी कुर्बानी दी थी. आगे भी बिहार को जंगलराज से मुक्त रखने के लिए वे सारी कुर्बानी देने को तैयार हैं. गिरिराज ने नीतीश का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना यही जा रहा है कि उन्होंने अपनी तरफ से युद्ध विराम का एलान कर दिया है. यानि अब वे भी नीतीश कुमार को बिहार के अगले मुख्यमंत्री का दावेदार मान रहे हैं.

क्यो हो गया ड्रामे का पटाक्षेप
लंबे अर्से से गिरिराज सिंह और नीतीश कुमार के बीच इशारों में जंग चल रही थी. गिरिराज खुल कर न सही इशारों में ही नीतीश पर वार करने का कोई मौका नहीं चूक रहे थे. कभी इफ्तार पर पार्टी पर अटैक हो रहा था तो कभी धारा 370 और ट्रिपल तलाक पर. नीतीश को कुर्सी छोड़ने की नसीहत देने वाले भाजपा नेताओं को भी गिरिराज सिंह अपने साथ बिठा कर उनकी तस्वीर जारी कर रहे थे. तीन दिन पहले जब नीतीश ने जदयू के कार्यक्रम में घचपच वाला बयान दिया था तो माना यही गया कि उन्होंने गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है. जबाव में गिरिराज सिंह ने भी ट्वीटर और फेसबुक के जरिये नीतीश को नसीहत दी थी. लेकिन अब इस घमासान का अंत होता दिख रहा है.


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता