ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेगूसराय : नशेड़ी ने बकाया पैसा मांगने पर भाकपा नेता को पीट-पीटकर मार डाला

BEGUSARAI : एक ओर शराबबंदी को कड़ाई पूर्वक लागू कराने के लिए पूरा प्रशासन लगातार एक्शन मोड में है। वहीं नशेड़ियों का उत्पाद भी चरम पर है। शनिवार की देर रात बेगूसराय जिले के परिहारा

बेगूसराय : नशेड़ी ने बकाया पैसा मांगने पर भाकपा नेता को पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : एक ओर शराबबंदी को कड़ाई पूर्वक लागू कराने के लिए पूरा प्रशासन लगातार एक्शन मोड में है। वहीं नशेड़ियों का उत्पाद भी चरम पर है। शनिवार की देर रात बेगूसराय जिले के परिहारा ओपी क्षेत्र में एक नशेड़ी ने बकाया पैसा मांगने पर भाकपा नेता को पीट-पीट कर मार डाला। घटना परिहारा ओपी क्षेत्र के परिहारा बाजार की है। मृतक रामसेवक पोद्दार पूर्व में स्थानीय पंचायत समिति सदस्य और छात्र संगठन एआईएसएफ के जिला मंत्री रह चुके थे तथा वर्तमान में परिहारा बाजार में किराना दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। 


मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने बखरी-खगड़िया पथ को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान एवं डीएसपी चंदन कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर रात करीब एक बजे सड़क जाम समाप्त हो सका। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन वह सपरिवार फरार हो गया है। 


रविवार को सदर अस्पताल बेगूसराय पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने बताया कि परिहारा निवासी कारी साह ने कुछ दिनों पूर्व रामसेवक पोद्दार से कर्ज लिया था। शनिवार की रात रामसेवक पोद्दार ने कारी साह से पैसा मांगा तो नशे में धुत कारी साह ने मारपीट शुरू कर दी। उस समय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला समाप्त करा दिया। इसके बाद दुकान बंद कर घर जाते समय रामसेवक पोद्दार पर कारी साह ने फिर हमला कर दिया तथा जमकर पिटाई कर दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता