ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

नर्सरी की दो छात्रा के साथ स्कूली कैब ड्राइवर ने किया गंदा काम, जानिए क्या है पूरा मामला

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहलाने वाले खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां दो स्कूली छात्राओं से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों मासूम के साथ स्कूल से घर ल

नर्सरी की दो छात्रा के साथ स्कूली कैब ड्राइवर ने किया गंदा काम, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहलाने वाले खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां दो स्कूली छात्राओं से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों मासूम के साथ स्कूल से घर लेकर आ रहे वैन ड्राइवर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 


दरअसल, बेगूसराय में स्कूली छात्राओं से दुष्कर्म किया गया है। जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में एक वहसी स्कूल वैन ड्राइवर ने एक साथ दो मासूम बच्चियों को अपना शिकार बनाया है। आरोप है कि वैन ड्राइवर ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है। स्कूल के बाद ड्राइवर दोनों बच्ची को घर लेकर जा रहा था, तभी सुनसान जगह पर ले जाकर उसने दोनों बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 


इसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर दोनों बच्ची को उसके घर छोड़ कर वापस लौट गया। वहीं, घर पहुंचते ही दोनों बच्ची की हालत देखकर घर वालों द्वारा जब उनसे पूछताछ की गई तो पूरी घटना की सामने आई। सूचना के तुरंत बाद एक बच्ची के परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से भाग रहे ड्राइवर को धर दबोचा। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को हुई। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों बच्ची आपस में सहेली है और एक ही गावं में कुछ दूरी पर रहती हैं। 


वहीं, दोनों बच्ची की उम्र पांच साल के करीब है और वो एक निजी विद्यालय में नर्सरी की छात्रा हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह  घटना बीरपुर थाना क्षेत्र की है।आरोपी ड्राइवर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु गावं वार्ड - 41 निवासी राम किशोर राय का 33 वर्षीय  सिकंदर राय के रूप मे की गयी है। आरोपी पिछले चार साल से स्कूल का मैजिक भान चलाने का काम करता था। जबकि, बच्ची जिस स्कूल में पढ़ती थी उस स्कूल का डायरेक्टर का नाम हैएके रुद्राक्ष है। 


उधर, इस मामले में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि शाम सात बजे वीरपुर थाने को यह सूचना प्राप्त हुई कि दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला में संज्ञान लेते हुए वीरपुर थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल कारवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में प्रारंभिक जांच पॉक्सो एक्ट के तहत की जा रही है और साक्ष्य का संग्रह किया जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता