ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नहीं थम रहा रफ़्तार का कहर : ट्रक से भिडंत के बाद आग का गोला बनी बाइक, युवक की हुई मौत

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में कमी देखने को नहीं मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में लोगों की मौत की

नहीं थम रहा रफ़्तार का कहर : ट्रक से भिडंत के बाद आग का गोला बनी बाइक, युवक की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI :  बिहार में सड़क हादसों के मामले में कमी देखने को नहीं मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में लोगों की मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले से निकल कर सामने आ रहा है।  जहां एक मिनी ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई है।  


दरअसल, बेगूसराय में मिनी ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। यह टक्क्रर इतनी जबरदस्त थी कि थोड़ी ही देर में बाइक में आग लग गई और बाइक सवार युवक भी बुरी तरह से इसमें झुलस गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि, यह घटना  बरौनी थाना क्षेत्र के बरौनी बायपास के पास एनएच 28 की है। हालांकि, अभी तक बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बरौनी के तरफ से जीरोमाइल की ओर जा रहा बाइक सवार ओवरब्रिज के पहले एक वाहन से टकरा गया जिसके बाद बाइक में आग लग गई। बाइक में आग लगने के साथ बाइक सवार भी उस आग की चपेट में आ गया और दोनों धू धू कर जल गया।


इधर, इस घटना की सूचना पर बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल के जरिए आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बाइक सवार की मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस बाइक के नंबर से बाइक सवार की पहचान कराने में जुटी हुई है।