ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मातम में बदला होली का पर्व : करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI : बिहार में होली में भी कई जगहों पर मातम का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड

मातम में बदला होली का पर्व : करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में होली में भी कई जगहों पर मातम का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकलकर सामने आ रहा है। जहां बिजली की तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के अतरुआ चौक के समीप की है। मृतक की पहचान तुलसी सहनी के 35 वर्षीय पुत्र मंटून सहनी के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग पर कार्रवाई तथा मुआवजा की मांग को लेकर अतरुआ चौक के समीप सड़क जाम कर दिया है‌।


वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 11 हजार वोल्ट के तार में सटकर युवक की मौत हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंटून बिजली मिस्त्री था, आज शाम अतरुआ चौक पर एक दुकान की खराब बिजली को ठीक करने का काम कर रहा था।


इसी दौरान बिजली पोल पर चढ़ा था उसी वक्त 11 हजार वोल्ट के बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिसके कारण बुरी तरह से झुलस गया।आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मंटून को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। मौके पर पहुंचे हैं, सभी बिंदुओं पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।