ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

महाशिवरात्रि पर हड़ताली शिक्षकों ने निकाली कांवर यात्रा, भगवान से सरकार की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना

BEGUSARAI: बेगूसराय में हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षकों ने महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की शरण में चले गए हैं। हड़ताली शिक्षकों ने कांवर यात्रा निकाल कर भगवान से सरकार

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI:  बेगूसराय में हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षकों ने महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की शरण में चले गए हैं। हड़ताली शिक्षकों ने कांवर यात्रा निकाल कर भगवान से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है।


शिक्षकों ने सरकार के विरोध में मनोकामना कावड़ यात्रा निकाली । जिला के मटिहानी के सिंहमा गंगा घाट से शिक्षकों ने गंगाजल लेकर शहर के कर्पूरी स्थान स्थित भगवान शिव पर जलाभिषेक किया।इस दौरान शिक्षक कांवरियों की वेशभूषा में न सिर्फ बेहद आकर्षक लग रहे थे बल्कि भगवान शिव की जयघोष करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। 


सरकार की सद्बुद्धि के लिए पहले हवन और बाद में कांवर यात्रा जैसे प्रदर्शन से शिक्षकों का आंदोलन नया रूप लेता जा रहा है। इसके पहले भी शिक्षकों ने हवन कर सरकार और अधिकारियों की सदबुद्धि की कामना की थी । इस बात से नाराज अधिकारियों ने 6 शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कारवाई शुरू कर दी है। हड़ताली शिक्षक इसका भी विरोध कर रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता