ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

लव मैरिज कर मायके में छोड़ा, नौकरी लगने के बाद पहचानने से किया इंकार, ससुराल में धरने पर बैठी बहू

BEGUSARAI : बेगूसराय के बछवाड़ा में एक दुल्हन अपने हक की लड़ाई लड़ने ससुराल पहुंची, पर वहां उसके ससुरालवालों ने पहचानने से इंकार करते हुए उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया.&

लव मैरिज कर मायके में छोड़ा, नौकरी लगने के बाद पहचानने से किया इंकार, ससुराल में धरने पर बैठी बहू
Anamika
3 मिनट

BEGUSARAI :  बेगूसराय के बछवाड़ा में एक दुल्हन अपने हक की लड़ाई लड़ने ससुराल पहुंची, पर वहां उसके ससुरालवालों ने पहचानने से इंकार करते हुए उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. 

मामाल बेगूसराय के बछवाड़ा के शिबूटोला की है. जहां एक दुल्हन अपने हक के लिए रात भर ससुराल की चौखट पर बैठी रही, लेकिन किसी घरवालों ने उसकी सुध नहीं ली. लड़की ने कहा कि शिबूटोला के रहने वाले पिंटू ने 31 मई 2020 को लव मैरेज किया था. इस दौरान लड़की के घर के सारे लोग मौजूद थे. शादी के बाद बोला कि कुछ दिन बाद वह अपने घर ले जाएगा. कई बार जब लड़की ने घर ले जाने की बात कही तो वह टाल मटोल करता रहा. शादी के कुछ दिन बाद ही आर्मी में उसकी नौकरी लग गई तो उसने लड़की से बात करना भी बंद कर दिया. 

जिसके बाद लड़की सोमवार की शाम अपने ससुराल पहुंची, लेकिन यहां भी ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने समझाने की काफी कोशिश की लेकिन, लड़की का कहना है कि जब उसे अपना हक नहीं मिलेगा तब तक वह धरना पर बैठी रहेगी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि  पटना  के मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर निवासी स्व राम अवधेश यादव की बेटी पूनम और बछवाड़ा थाना क्षेत्र के शिबू टोल निवासी  पिंटू  ने मई 2020 में प्रेम विवाह की थी. शादी के बाद पिंटू घर चला गया और पूनम मायके में ही रही. लेकिन घर ले जाने की बात पर वह कहता था कि नौकरी के बाद ले जाउंगा, पर अब वह बात करना भी बंद कर दिया.  

वहीं इस बारे में लड़के के घरवालों का कहना है कि  जबरदस्ती पकड़ कर विवाह कर दिया गया था. यह विवाह मान्य नहीं है, हम लोग किसी भी हालत में ऐसी लड़की को घर में नहीं रखेंगे. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता