ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा

Bihar News: बेगूसराय के लखमिनिया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बदलने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय जिले के लखमिनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई। प्लेटफार्म बदलने के दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रही दोनों महिलाएं अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। 


हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतकों के गांव में मातम का माहौल है। मृतकों की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के पैगंबरपुर ठाकुरबाड़ी टोला वार्ड संख्या-11 निवासी रामप्रीत शाह की करीब 55 वर्षीय पत्नी फूदो देवी तथा उनकी 21 वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी के रूप में की गई है।


जानकारी के अनुसार, अर्चना कुमारी की शादी बलिया थाना क्षेत्र के प्रताड़पुर गांव में हुई थी। गुरुवार को फूदो देवी अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल गई थीं। लौटने के दौरान दोनों लखमिनिया रेलवे स्टेशन पहुंचीं। बताया जाता है कि वे प्लेटफार्म संख्या-1 से प्लेटफार्म संख्या-2 पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। 


इसी दौरान बरौनी की ओर से खगड़िया जा रही अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भयावह था कि मां और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।


आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों महिलाएं एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ट्रैक पार कर रही थीं, तभी ट्रेन की चपेट में आ गईं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता