ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

लड़कियों को कोचिंग जाने में लग रहा डर, लफंगे सीटी बजा कर गंदा इशारा करते हैं

BEGUSARAI : सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा जोर-शोर से लगा रही है। इस दिशा में काम भी हो रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। लेकिन बेगूसराय जिला के बखरी में अभि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा जोर-शोर से लगा रही है। इस दिशा में काम भी हो रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। लेकिन बेगूसराय जिला के बखरी में अभिभावक बेटियों को पढ़ने भेजने से डर रहे हैं। लफंगों की अश्लील हरकतों की वजह से छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई पर भी आफत आ गयी है।


सुबह में जब छात्राएं कोचिंग पढ़ने के लिए निकलती है तो लफंगे गंदी फब्तियां कसते हैं, अश्लील हरकतें करते हैं और सीटी बजाते हैं। जिसके कारण छात्राएं अब कोचिंग जाने से डर रही है। शनिवार को तो मामले ने काफी तूल पकड़ लिया और परेशान अभिभावकों ने डीएसपी और थानाध्यक्ष से बखरी में एंटी रोमियो टीम गठन करने या गठन करने की मांग की है।


छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम देने वाले और कोई नहीं बल्कि नगर पंचायत के सफाईकर्मी ही हैं।   इस संबंध में स्थानीय निवासी डॉ. रमण झा, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस सिंह और नगर मंत्री मनीष कुमार ने बताया कि सफाई कर्मी सुबह में कोचिंग जाने वाली छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, अश्लील मजाक करते हैं। विरोध करने पर अभिभावकों को दलित उत्पीड़न मामले में फंसाने की धमकी देते हैं।


इन लोगों ने बताया कि शनिवार की को भी कोचिंग जा रही छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, अश्लील टिप्पणी की गई। जिसके बाद वार्ड नंबर आठ के एक सफाई कर्मी सुनील कुमार मल्लिक को पकड़कर थाना के हवाले किया गया है। बखरी में बढ़ते लफंगे की संख्या को देखते हुए प्रशासन अविलंब एंटी रोमियो टीम का गठन करें या हम लोगों को टीम बनाने की अनुमति दें। इसको लेकर डीएसपी से गुहार लगाई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता