ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

बिहार के गुरुजी की करतूत देखिये..कुर्सी के लिए हेडमास्टर ने कमरे में बंद करके बच्चों को बेरहमी से पीटा, दर्जनभर बच्चों की हालत नाजुक

BEGUSARAI: बिहार में गुरुजी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शिक्षकों का नया-नया कारनामा सामने आता है। कभी खुद झगड़ बैठते है तो कभी महिला शिक्षक से मारपीट कर लेते हैं। इस ब

बिहार के गुरुजी की करतूत देखिये..कुर्सी के लिए हेडमास्टर ने कमरे में बंद करके बच्चों को बेरहमी से पीटा, दर्जनभर बच्चों की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में गुरुजी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शिक्षकों का नया-नया कारनामा सामने आता है। कभी खुद झगड़ बैठते है तो कभी महिला शिक्षक से मारपीट कर लेते हैं। इस बार फिर नया कारनामा सामने आया है। मामला बेगूसराय का है जहां कुर्सी टूटने से गुस्साए हेडमास्टर ने स्कूल में पढ़ने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं को एक कमरे में बंद कर दिया और बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। हेडमास्टर एक साथ कई बच्चों को पीटते रहे और बच्चे चिखते और चिल्लाते रहे। गुरुजी की इस विकराल रुप को देखकर बच्चे डर से थरथराने लगे। पिटाई के कारण दर्जनभर बच्चे बुरी तरह से घायल हो गये। बच्चों को गंभीर चोटें आई है। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाम्हो में भर्ती कराया गया है।


घटना से ग्रामीणों के बीच खासा आक्रोश देखा जा रहा है। बच्चों की पिटाई से गुस्साए ग्रामीण स्कूल में पहुंच गये और हंगामा मचाने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हंगामा मचा रहे लोगों को शांत कराया। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना शाम्हो प्रखंड के अकबरपुर बरारी पंचायत के मध्य विद्यालय अकबरपुर चालीस की है। जहां प्रभारी प्राचार्य की पिटाई से दर्जनभर से अधिक छात्र -छात्राएं घायल हो गये हैं। जिसमें 7 बच्चियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पिटाई से बुरी तरह से घायल कई छात्राएं बेहोशी की हालत में अस्पताल लाई गई। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रभारी प्राचार्य रामकुमार को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में विद्यालय में मिड डे मील बनाने वाली सुलेखा देवी ने बताया कि विद्यालय की एक कुर्सी टूट गई थी। जिससे विद्यालय प्रभारी गुस्सा हो गये और छात्र-छात्राओं को अलग रूम में ले जाकर बंद कर दिया फिर डंडे से सभी की पिटाई कर दी। जिसमें दो बच्चों का सिर फूट गया है और कई बच्चियां बेहोश हो गई। जिसके बाद ग्रामीण स्कूल में पहुंचे और घटना को लेकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस मंगवाया औ सभी घायल बच्चों को अस्पताल भेजा। 


प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निशांत कुमार ने बताया कि अस्पताल में 7 बच्चियों का इलाज चल रहा है। दो बच्चियां बेहोश थी। घायल बच्चों में पूर्वी कुमारी वर्ग 8, संजू कुमारी वर्ग 6, राधा कुमारी वर्ग 8, रिया कुमारी वर्ग 2 , बॉबी कुमारी वर्ग 5, राधा कुमारी वर्ग 6 , दीप शिखा कुमारी वर्ग 6 और गगन कुमारी वर्ग 6 को अस्पताल में स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। सनी कुमारी नामक बच्ची का सिर फट गया है।


 स्कूल के प्रभारी प्राचार्य की इस करतूत से बच्चे काफी डरे सहमे हैं। अब सवाल उठता है कि इन्हें बच्चों को इस कदर पीटने का हक किसने दिया? क्या ये अपने बच्चे को ऐसे पीटेंगे? एक कुर्सी की खातिर कोई इस तरह से जल्लाद बन जाएगा यह सोच लोग भी हैरान हैं। आक्रोशित लोगों ने शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस हैवान हेडमास्टर पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि गुरुजी पर क्या कार्रवाई हो पाती है फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें