ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कारोबारी को गोली मारने के बाद भड़के व्यवसाई, सड़क जाम कर जताया विरोध

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हैं और हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार की शाम अपराधियों ने शहर के नौरंगा पुल के पास सरेसान हार्डवेयर दुकान के कारोबारी और उनके

कारोबारी को गोली मारने के बाद भड़के व्यवसाई, सड़क जाम कर जताया विरोध
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हैं और हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार की शाम अपराधियों ने शहर के नौरंगा पुल के पास सरेसान हार्डवेयर दुकान के कारोबारी और उनके स्टाफ को गोली मार दी थी. 

जिसे लेकर आज बेगूसराय में व्यवसाईयों का गुस्सा भड़क गया और सभी ने अपना दुकान बंद कर नौरंगा पुल स्थित रोड जाम कर जमकर हंगामा किया. गुस्साए कारोबारियों ने आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए. 

 दुकानदारों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं और मौके से फरार हो जा रहे हैं. पुलिस न तो उन तक पहुंच पाती है और न ही घटना को रोक पा रही है.  कारोबारियों का कहना है कि जब तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा . इसके साथ ही  सभी दुकानदारों को सुरक्षा मुहैया जिला प्रशासन के द्वारा किया जाए. 

बता दें कि  27 जनवरी को रतनपुर थाना अंतर्गत  नौरंगा पुल के पास बेखौफ अपराधियों ने देर शाम दुकान पर चढ़कर पॉपुलर हार्डवेयर मालिक स्टाफ को गोली मारकर घायल कर दिया था.।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता