ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बेगूसराय का हर बच्चा गिरिराज सिंह का फैन, सेल्फी क्रेज ने सेलिब्रेटी को भी पीछे छोड़ा

BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बहुत कम वक्त में ही अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच मजबूत पकड़ बना ली है। मंत्रालय का कामकाज देखने के बाद गि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बहुत कम वक्त में ही अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच मजबूत पकड़ बना ली है। मंत्रालय का कामकाज देखने के बाद गिरिराज सिंह को जब भी वक्त मिलता है वह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में नजर आते हैं। अपने बयानों से लगातार खबरों में बने रहने वाले गिरिराज सिंह को बेगूसराय का हर बच्चा पहचानने लगा है और यही वजह है कि बड़ों से लेकर बच्चों तक में गिरिराज की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। 


छोटे-छोटे बच्चों के बीच गिरिराज सिंह का जादू ऐसा चला है कि वह जहां कहीं भी जाते हैं बच्चे उनके साथ सेल्फी लेने की जिद कर बैठते हैं। सेल्फी क्रेज में गिरिराज ने सेलिब्रिटी को भी पीछे छोड़ दिया है। बेगूसराय में गांधी संकल्प यात्रा के दौरान एक बार फिर से कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। गिरिराज मंच पर बैठे थे तो एक बच्चा हाथ में मोबाइल लिए उनके पास जा खड़ा हुआ। गिरिराज बच्चे से मुखातिब हुए तो उसने साथ में सेल्फी लेने की बात कही। 


गिरिराज के साथ सेल्फी लेने के लिए जिद का यह पहला वाकया नहीं है। गिरिराज ने अपने अंदाज से लोगों के बीच अलग पहचान भी छोड़ी है। बेगूसराय स्थित सर्किट हाउस में गिरिराज जब आम जनता की बात सुनते हैं तो वह टेबल के पीछे लगी बड़ी कुर्सी पर बैठने की बजाए सबके सामने सामान्य कुर्सी पर ही बैठते हैं। लोकसभा चुनाव में नवादा से बेगूसराय शिफ्ट किए जाने के बाद नाराज हुए गिरिराज को अब बेगूसराय की जनता भी खूब पसंद आ रही है।

टैग्स