ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

हर फैमिली में एक सरकारी नौकरी की घोषणा पर तेजस्वी पर बरसे गिरिराज, कहा..जेबी में टका नहीं, सराय में डेरा

तेजस्वी यादव द्वारा हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के वादे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा—“जेबी में टका नहीं, सलाई में डेरा।” साथ ही एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति स्पष्ट की।

बिहार
लालू परिवार पर हमला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने घोषणापत्र जारी किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में हम ऐलान करते हैं कि जब हमारी सरकार बनेगी तब बिहार में हर परिवार के सदस्य को 20 महीने के भीतर सरकारी नौकरी दी जाएगी।


राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी सरकार बनी तो हर घर के एक सदस्य को नौकरी दूंगा। तेजस्वी के इस घोषणा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा “मुझे यह सुनकर हंसी आती है कि इनके पिता लालू प्रसाद यादव ने तो नौकरी के बदले जमीन लिखवा ली थी, अब ये क्या करेंगे? एक था शंख और लालू जी का परिवार है डिपोशंक..गिरिराज ने आगे कहा कि ‘जेबी में टका नहीं, सलाई में डेरा’ वाली कहावत बिल्कुल फिट बैठती है।


गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जब बिहार में 15 साल तक सत्ता में रहे तो क्या किया “नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने की बात करते हैं, लेकिन आपने 15 साल में क्या योगदान दिया? नौकरी देने की बात करते हैं, बताइए कहां दी? जिस विभाग में रहे, वहां क्या काम किया? झूठ के सिवा कुछ नहीं आपने किया। आप डिपोशंक हैं। वही एनडीए में सीट शेयरिंग पर गिरिराज ने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक है।


सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के नाराज होने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने गठबंधन में सब कुछ ठीक बताया। उन्होंने कहा कि “एनडीए में कोई नाराजगी नहीं है। दो बड़ी पार्टियां हैं जदयू और भाजपा। मांझी जी, चिराग जी, कुशवाहा जी ये सब अपने हक की बात करेंगे, गठबंधन में ही करेंगे। मांगने का उनका अधिकार है। सब कुछ ठीक-ठाक है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता