ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

'दिल के अरमां आंसुओं में बह जाएंगे ...'फारूक अब्दुल्ला पर भड़के गिरिराज, कहा ... भारत आना चाहते हैं POK में रहने वाले लोग

BEGUSARARI : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच बातचीत नहीं हुई तो गाजा और फिलिस्‍तीन जै

'दिल के अरमां आंसुओं में बह जाएंगे ...'फारूक अब्दुल्ला पर भड़के गिरिराज, कहा ... भारत आना चाहते हैं POK में रहने वाले लोग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARARI : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच बातचीत नहीं हुई तो गाजा और फिलिस्‍तीन जैसे ही हालात हो जाएंगे। इसके बाद अब इस पूरे बयान पर देश की राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। ऐसे में केंद्र सरकार के मंत्री हिंदुत्व छवि वाले नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा पलटवार किया है। इन्होंने कहा है कि- कोई भी इंसान आज भारत को थ्रेट नहीं करे चाहे वो फारुक अब्दुल्ला हो या पाकिस्तान। 


इसके आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि, आज  कश्मीर सुधर रहा है, वहां अमन चैन हो रहा है। कोई व्यक्ति आज भारत को थ्रेट नहीं करे, चाहे वह फारूक अब्दुल्ला हो या पाकिस्तान। आज  भारत खुद सक्षम ह। जिनको ये चीज़ नहीं दिखाई देता है वह नहीं देखे। लेकिन कश्मीर सुधार रहा है, अब कश्मीर बदल रहा है। कश्मीर में अमन, चैन, शांति हो रहा है और विकास हो रहा है। 


इसके आलावा उन्होंने फारुक अव्दुल्ला को इशारों ही इशारों में पाकिस्तान जाने की भी सलाह दे डाली है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि- जिनको पाकिस्तान से प्रेम है। वह पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जाकर देख लें। पीओके में रहने वाले लोग भारत आना चाहते हैं। फारूक साहब वहां जाकर लोगों को समझा दीजिए। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत को किसी के मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। जब मध्यस्थता की जरूरत ही नहीं है तो बातचीत किस बात की। फारूक अब्दुल्ला साहब आज तक चुनाव नहीं कर सके। लेकिन मोदी सरकार ने वहां चुनाव करवा दिया। जम्मू-कश्मीर में उद्योग धंधे खुल रहे हैं, किसानों की आमदनी बढ़ रही है, उनको नहीं दिखाई देता है तो नहीं देखें। अब फारूक अब्दुल्ला जैसे कुछ लोगों को छोड़कर कश्मीर में कोई समस्या नहीं है। लेकिन फारूक अब्दुल्ला के दिल के अरमान आंसुओं में बह जाएंगे, क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता