ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बेगूसराय: कोरोना से टीचर की मौत, शिक्षक संघ में छाई शोक की लहर

BEGUSARAI : बेगूसराय में कोरोना का कहर कम नहीं रहा है. सोमवार की देर रात कोरोना वायरस से संक्रमित शिक्षक प्रभात कुमार शर्मा की मौत हो गई. पटना जिला के पंडारक निवासी प्र

बेगूसराय: कोरोना से टीचर की मौत, शिक्षक संघ में छाई शोक की लहर
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI :  बेगूसराय में कोरोना का कहर कम नहीं रहा है.  सोमवार की देर रात कोरोना वायरस से संक्रमित शिक्षक प्रभात कुमार शर्मा की मौत हो गई. पटना जिला के पंडारक निवासी प्रभात कुमार शर्मा बेगूसराय जिला मुख्यालय में स्थित बीपी उच्च विद्यालय में शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल सचिव थे.

पहले से डायबिटीज प्रभावित प्रभात कुमार शर्मा 15 दिन पूर्व कोरोना संक्रमित हो गए थे, इसके बाद उनका इलाज पटना के एक नर्सिंग होम में चल रहा था. सोमवार की रात करीब 2:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही शिक्षा महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है तथा मंगलवार को सभी विद्यालयों में शोक सभा आयोजित कर आत्मा शांति की प्रार्थना की गई.

प्रभात कुमार के निधन पर सभी शिक्षक संघ में शोक की लहर फैल गई है. प्रभात शर्मा बीपी उच्च विद्यालय में इतिहास के शिक्षक थे. हमेशा छात्र-छात्राओं और शिक्षक साथियों को जीतने की प्रेरणा देने वाले प्रभात शर्मा खुद कोरोना से जंग हार गए. बता दें कि बेगूसराय में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा ह.। यहां अब तक 7083 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. जिसमें से 6978 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 30 लोगों की मौत हो चुकी है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता