ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश की बात पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, बोले- जेडीयू और बीजेपी 'दुश्मन नहीं' दोस्त

BEGUSARAI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोस्त और दुश्मन वाली बात पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. सीएम नीतीश के इस बयान

नीतीश की बात पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, बोले- जेडीयू और बीजेपी 'दुश्मन नहीं' दोस्त
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोस्त और दुश्मन वाली बात पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. सीएम नीतीश के इस बयान "हमें पता नहीं चला कि कौन दोस्त है कौन दुश्मन" पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनके लिए बिहार में गठबंधन दोस्ती है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक दिवसीय पशु नस्ल सुधार सम्मेलन में हिस्सा लेने बेगूसराय पहुंचे थे. उसी दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने ये बयान दिया. 


गिरिराज सिंह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर हमला बोला है. गिरिराज ने कहा कि देखिए ममता बनर्जी के रहते बंगाल में सारे वह संगठन फल फूल रहे हैं, चाहे वह अलकायदा जैसा संगठन हो चाहे रोहनगिया के दूसरे रूप हो.


गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस राज्य में वहां के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी कहती हो मेरे रहते कोई घुसपैठिए को नहीं हटाएगा और उस राज्य मैं आज केवल अगर वहां प्रोत्साहन मिल रहा है तो एक वर्ग को मिल रहा है. अगर भय है तो वहां हिंदू समाज को भय है. वहां की सरकार ना राज्य के विकास में काम कर रही है ना वहां के लोगों के हित में काम कर रही है. बस वोट के लिए ममता बनर्जी बंगाल को भी तबाह और बर्बाद कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता