ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सिगरेट का पैसा मांगा तो बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां सुबह-सवेरे बदमाशों ने पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लोहिया नगर गुमटी के पास की है। एनएच 31 के किनारे इस घटना को अंजाम दिया ग

सिगरेट का पैसा मांगा तो बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां सुबह-सवेरे बदमाशों ने पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लोहिया नगर गुमटी के पास की है। एनएच 31 के किनारे इस घटना को अंजाम दिया गया। दुकानदार ने जब उधार में सिगरेट देने से मना किया तो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 



वहीं, घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में ई-रिक्शा पर लोड कर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सहरसा जिला के बरियारपुर भौरा के रहने वाले डोमी यादव दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एनएच 31 के किनारे एक गुमटी में दिलखुश कुमार पान की दुकान और अवैध तरीके से गांजा की बिक्री करता था।  



मिली जानकारी के अनुसार दिलखुश कुमार अपने मालिक तेघरा के रहने वाले आदित्य कुमार का स्टाफ के तौर पर दुकान चलाता था। वह बचपन से ही अपने मालिक के यहां रहता था। फिलहाल नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं मृतक का शव सदर अस्पताल में रखा गया है। दूकान के मालिक ने बताया कि कुछ दिनों से दूकान हटाने के लिए लगातार धमकी भी दी जा रही थी इसी को लेकर उसके कर्मी को गोली मारकर हत्या की गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता