ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बुलेट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार का कहर जारी है। तेज गति से आ रही एक बुलेट ने बुजुर्ग महिला को रौंद दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना मंझौल-बखरी पथ के शिवनगर चौक की है। जहां घटन

बुलेट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार का कहर जारी है। तेज गति से आ रही एक बुलेट ने बुजुर्ग महिला को रौंद दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना मंझौल-बखरी पथ के शिवनगर चौक की है। जहां घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। 


मृतका की पहचान भोला सदा की 65 वर्षीय पत्नी सिया देवी के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बखरी-मंझौल पथ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। बाइक सवार पर कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतर गये। इस दौरान घंटो यातायात बाधित रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी है।  


बताया जाता है कि महिला देर शाम रोड पार कर रही थी, इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही बुलेट गाड़ी की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बुलेट सहित चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता