ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार: आंधी-तूफान के कारण गंगा में डूबा क्रेन मशीन, पुल निर्माण कंपनी को लाखों का नुकसान, वीडियो वायरल

BEGUSARAI: गंगा नदी में एक क्रेन मशीन के डूबने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सिमरिया मेें गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन पुल निर्माण का काम चल रहा है। मंगलवार की देर शाम आ

 बिहार: आंधी-तूफान के कारण गंगा में डूबा क्रेन मशीन, पुल निर्माण कंपनी को लाखों का नुकसान, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: गंगा नदी में एक क्रेन मशीन के डूबने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सिमरिया मेें गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन पुल निर्माण का काम चल रहा है। मंगलवार की देर शाम आए तेज तूफान और बारिश की वजह से मैकेनिकल क्रेन और जेटी डूबकर बह गया। जिससे गंगा नदी के बीच बन रहे पीलर संख्या 13A का काम रोक दिया गया है। इससे पुल निर्माण कंपनी को करीब 30 लाख रुपये से अधििक का नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि पिछले साल भी पानी अधिक होने के कारण पीलर संख्या 13 बह गया था।


इस पुल का निर्माण औटा से लेकर सिमरिया तक किया जा रहा है। कुल 18 पिलर के साथ 8.15 किलोमीटर के इस पुल में 9 पिलर का निर्माण गंगा नदी में किया जा रहा है। इसके ऊपर 1.865 किलोमीटर का नदी पुल होगा। 34 मीटर चौड़े इस ब्रिज से एक साथ 6 गाड़ियों का आवागमन हो पाएगा। साथ ही 8.15 किलोमीटर लंबे इस पुल में तीन ROB बनाए जाएंगे। 


इसमें पहला मोकामा-लखीसराय रेलखंड सहित सड़क पर, दूसरा राजेन्द्र पुल-डुमरा टाल रेलखंड और तीसर नए रेलवे लाइन पर जिसके लिए गंगा पर नया ब्रिज बनाया जाना है। 1150 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल को मजबूती देने के लिए युद्धस्तर पर अलग-अलग तकनीक से कार्य किया जा रहा है। बेगूसराय में सिमरिया गंगा घाट में पुल निर्माण के दौरान एक क्रेन मशीन के डूबने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


मंगलवार की देर शाम तेज हवा में पुल का पाया नंबर 13 के निर्माण कार्य में लगा क्रैन जेट समेत गंगा नदी में देखते-देखते डूब गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि तेज हवा के साथ धीरे-धीरे ज़ेटी पर लोड क्रैन नदी में डूब रहा है। इसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिमरिया में सिक्स लेन पुल का निर्माण करीब साढे ग्यारह सौ करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता