ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : शादी में आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, गड्ढे में मिला शव; जानिए क्या है पूरा मामला

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती

बिहार : शादी में आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, गड्ढे में मिला शव; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। यहां शादी में आए युवक का बदमाशों ने पिट- पीटकर हत्या कर डाली है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में एक शादी समारोह में बुला कर ले गए युवक को बदमाशों ने की पीट-पीटकर हत्या कर डाली है। यह युवक पिछले तीन दिन से लापता था। अब इसका शव गढ्ढे में मिलने से इलाके सनसनी फ़ैल गयी है। बताया जा रहा है कि, एक दिन पहले ही इस युवक के बड़े भाई के साथ ही इसी तरह की घटना हुई थी। इसके बड़े भाई का पीट-पीट कर लोहिया नगर गुमटी के पास घायल अवस्था में फेंक दिया था। यह मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा का बताया जा रहा है। 


वहीं, इस मामले में पुलिस दो युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। मृतक युवक की पहचान बाघा वार्ड नं 24 निवासी फेकन महतो का 16 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि 27 नवंबर को दो युवक ने शादी में बुलाकर ले गया और हत्या कर दिया। उन्होंने कहा चचेरे भाई से पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था। जो समझौता के बाद इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। मेरे बड़े बेटे गोतम कुमार को भी एक दिन पहले पीट-पीट कर जख्मी अवस्था में लोहिया नगर गुमटी के पास फेंक दिया था। 


स्थानीय लोगों के द्वारा हमें सूचना मिली थी कि आपका बेटा घायल अवस्था में लोहिया नगर गुमटी के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही माता-पिता पहुंचकर गौतम कुमार को अस्पताल में भर्ती कारण जहां इलाज करा कर आज लाया ही था घर पहुंचते ही छोटे बेटे के बारे में शव मिलने की जानकारी मिली।इस घटना से परिजनों में रो रो कर बोला हाल है। वही मृतक के मां ने कहा दूसरे बेटे को भी पीट-पीट कर जख्मी कर दिया है उसकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है ।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता