ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार: पद्मश्री सुधा वर्गीज को बेगूसराय पुलिस ने हिरासत में लिया, इस मामले में दर्ज बयान डिलीट कर किया रिहा

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में होली के दिन 7 साल की नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में पीड़िता से मिलने पहुंची चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री सुधा वर्गीज को पुलिस ने

बिहार: पद्मश्री सुधा वर्गीज को बेगूसराय पुलिस ने हिरासत में लिया, इस मामले में दर्ज बयान डिलीट कर किया रिहा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में होली के दिन 7 साल की नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में पीड़िता से मिलने पहुंची चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री सुधा वर्गीज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जिसके बाद  रात करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ और रेप पीड़िता का मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया बयान डिलीट करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया.


मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है. जहां सुधा वर्गीज रेप पीड़िता से मिलने पहुंची थी. बता दें पुलिस सुधा वर्गीज के साथ चार महिलाओं और दो पुरुषों को भी हिरासत में ले लिया.  बताया जा रहा है सुधा वर्गीज बुधवार को अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची थीं. वह मुआयना करने के बाद उन्होंने बलिया डीएसपी से भी मुलाकात की. इसके बाद सुधा वर्गीज अपनी टीम के साथ बेगूसराय सदर हॉस्पिटल में एडमिट पीड़िता से मिलने पहुंचीं. इस दरमियान वह हॉस्पिटल में पीड़िता के बयान रिकॉर्ड कर रही थीं. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस मामले में सुधा और उनकी टीम से पूछताछ की तो दोनों पक्ष आपस में उलझ गए. जिसके बाद पहुंची नगर थाना की पुलिस ने रात करीब नौ बजे सुधा वर्गीज, कंचन वाला, सोनी कुमारी, शाईदा बाड़ी, मनी लाल, मिस होदा और पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता सह पीयूसीएल के राज्य सचिव अशोक कुमार को हिरासत में लेकर महिला थाना ले गई है. 


मामले की सूचना मिलते ही महिला थाना अध्यक्ष अवंती कुमारी थाना पहुंचकर पूछताछ में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अपनी टीम के साथ पीड़िता से मिलने पहुंची सुधा वर्गीज जब बात करने के बाद वीडियो रिकॉर्ड करने लगी तो पीड़िता को अपने हिसाब से बयान देने के लिए सिखाने लगी. यह देख मौके पर तैनात पुलिस ने परिचय पूछा, जिसके बाद दोनों आपस में उलझ गई. इसके बाद मामला थाना तक पहुंच गया। सदर अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के साथ-साथ पत्रकारों से भी सुधा वर्गीज एवं उनकी टीम ने धक्का-मुक्की किया, इसके बाद मामला और अधिक उलझ गया है. 


वहीं सुधा वर्गीज टीम के अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा हम लोगों का मोबाइल जांच किया गया साथ ही रिकॉर्ड किए गए वीडियो भी डिलीट किया गया, सभी का आधार कार्ड जबरदस्ती लिया गया और साथ साथ गाली गलौज भी किए गए. सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता को बहकाने को लेकर सुधा वर्गीज की टीम को थाना में डिटेन कर पूछताछ कर छोड़ दिया गया.


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता