ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार में लू और गर्मी के कारण अगलगी की घटनाएं बढ़ी, आग में झुलसकर मासूम की दर्दनाक मौत

BEGUSARAI: बिहार में गर्मी ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भीषण गर्मी और लू के कारण अगलगी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। हर दिन राज्य के किसी न किसी जिले से अगलगी की घटनाएं सामन

बिहार में लू और गर्मी के कारण अगलगी की घटनाएं बढ़ी, आग में झुलसकर मासूम की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में गर्मी ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भीषण गर्मी और लू के कारण अगलगी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। हर दिन राज्य के किसी न किसी जिले से अगलगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना बेगूसराय की है, जहां एक घर में अचानक लगी आग में झुलसकर एक 8 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि घाघरा पंचायत के करकौली गांव निवासी होमगार्ड के जवान राम महतो के घर में शनिवार को अचानक आग लग गई। घटना के वक्त घर के सदस्य बाहर गए थे और 8 साल की मासूम बच्चा और उसका भाई घर में सो रही थी। आग लगने के बाद एक बच्चे की नींद खुल गई और वह छोटे भाई की जान बचाने के लिए उसे जगाता रहा, लेकिन वह नही जगा।


बच्चे ने आसपास के लोगों को बुलाया लेकिन तबतक 8 साल के मासूम की मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चा अपने ननीहाल में रहता था और होमगार्ड जवान का नाती था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता