ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: खेत में पटवन के दौरान तीन लोग झुलसे, दो की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में खेत का पटवन करने के दौरान बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। घटना तेघरा थाना क्षेत

बिहार: खेत में पटवन के दौरान तीन लोग झुलसे, दो की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में खेत का पटवन करने के दौरान बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव स्थित बहियार की है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक किसान की पहचान आधारपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शशि रंजन सिंह और 54 वर्षीय नाथू महतो उर्फ प्रमोद महतो के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शशि रंजन सिंह के खेत में उनके साथ मजदूर नाथू महतो खेत का पटवन कर रहा था। इसी दौरान दोनों बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली पूरे गांव में कोहराम मच गया। इस हादसे में मौक के शिकार हुए शशि रंजन सिंह का बेटा भी गंभीर रूप से जख्मी है।


जानकारी के मुताबिक सबसे पहले किसान शशि रंजन सिंह बिजली के तार की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद  नाथू महतो और उनका बेटा उन्हें बचाने के लिए दौड़े। इसी बीच नाथू महतो भी मौके पर करंट की चपेट में आ गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों को बचाने के दौरान शशि रंजन सिंह का बेटा भी करंट की चपेट में आ गया जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता