ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

बिहार के रिश्वतखोर दारोगा पर गिरी गाज, घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

BEGUSARAI: बिहार में एक घूसखोर दारोगा पर निलंबन की गाज गिरी है। रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। एसपी की इस कार्रवा

बिहार के रिश्वतखोर दारोगा पर गिरी गाज, घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद SP ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में एक घूसखोर दारोगा पर निलंबन की गाज गिरी है। रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, बेगूसराय के बलिया थाना में तैनात एसआई धनंजय पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दारोगा धनंजय पांडे कमरे में बेड पर बैठा है। उसके पास एक युवक भी दिख रहा है, जो कहता है कि 10 हजार कहां से देंगे 3-4 हजार में काम कर दीजिए। इस पर दरोगा धनंजय पांडेय कहता है कि कम में नहीं होगा, आपको परेशानी होगी। 


बातचीत के दौरान एसआई धनंजय पांडे ने युवक की जेब से मोबाइल निकाल लेता है। उसके बाद फिर उसके साथ में गए एक अन्य युवक का भी मोबाइल निकाल लेता है। जिसके बाद वीडियो कट जा रहा है, लेकिन दोनों के बातचीत का ऑडियो सुनाई दे रहा है। जिसमें दारोगा धनंजय पांडे कह रहै है कि पांच हजार ही दे दो, फिर लक्ष्मण के द्वारा कम करने की बात कही जा रही है। जिसके बाद दारोगा कहता है कि ठीक है चार हाजर दे दो, तुम ही बोले थे चार हजार, नहीं तो तुम अपना देख लो।


बताया जा रहा है कि 12 जुलाई को लक्ष्मण कुमार के खिलाफ एक ग्रामीण ने मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया था। जिसमें मामला दर्ज नहीं हुआ था और जांच में रखा गया था। लक्ष्मण कुमार का आरोप है कि दारोगा धनंजय पांडेय ने उसे बुलाया और उससे 10 हजार रुपए की डिमांड कर दी।


सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर बलिया डीएसपी को वीडियो की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। बेगूसराय एसपी मनीष ने आरोपी दारोगा धनंजय पांडेय के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। एसपी के इस एक्शन से जिले के अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता