ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : ठनका गिरने से 2 बहनों की मौत, एक बच्ची गंभीर रूप से झुलसी

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस बक्त एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां ठनका गिरने से दो बच्चियों की मौके पर मौत हो गई है. वहीं इस घटना में एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो

बिहार : ठनका गिरने से 2 बहनों की मौत, एक बच्ची गंभीर रूप से झुलसी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस बक्त एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां ठनका गिरने से दो बच्चियों की मौके पर मौत हो गई है. वहीं इस घटना में एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. 


घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के बागवारा मौजे गाछी की है. मरने वाली दोनों बच्चियां आपस मे चचेरी बहनें हैं. वहीं घायल बच्ची भतीजी है. घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है.


घटना के बारे में बताया जाता है कि लड़वार वाड़ा वार्ड नंबर 1 के रहने वाले मोहम्मद असलम की 10 वर्षीय बेटी रहीमा खातून और स्वर्गीय मोहम्मद जाकिर की 11 वर्षीय बेटी मुस्कान परवीन अपने भतीजी मोहमद मौजिम की बेटी रानी के साथ बागवारा मौजे में जलावन के लिए पत्ता चुनने गई थी. तभी तेज ठनका गिरने से दोनों की मौत मौके पर हो गई. वहीं रानी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. 


घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और हजारों हजार की संख्या में लोग मौके पर पहुंच कर रोने बिलखने लगे. घटना की सूचना के बाद सिंघौल सहायक थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता