ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : स्कूली बच्चों से भरी बस का एक्सीडेंट, पानी भरे गड्ढे में पलटी, रेस्क्यू अभियान जारी

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे एक स्कूल बस पानी भरे गड्ढे में पलट गई. बस में स्कूल के कई छात्र-छात्राएं सवार थे. घटना के बा

बिहार : स्कूली बच्चों से भरी बस का एक्सीडेंट, पानी भरे गड्ढे में पलटी, रेस्क्यू अभियान जारी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे एक स्कूल बस पानी भरे गड्ढे में पलट गई. बस में स्कूल के कई छात्र-छात्राएं सवार थे. घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. 


घटना बलिया थाना क्षेत्र पोखरिया के पास हुई. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे को बलिया स्थित एनएच 31 के पास गुरुकुल पब्लिक स्कूल बस पर सवार होकर बच्चे जा रहे थे तभी बस चालक अपना संतुलन खो दिया जिससे बस पानी भरे गड्ढे में पलट गई. कहा जा रहा है कि बस में 38 स्कूली बच्चे सवार थे. 


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत राहत बचाव कार्य में जुट गए. पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम भी रेस्क्यू अभियान में लग गई. फिलहाल सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.


इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने निकलकर आईं हैं उनमें देखा जा सकता है कि बस पूरी तरह पानी में डूब गई है. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता