ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार: लाठी-डंडे लेकर महिलाओं ने BDO को खदेड़ा, कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक करने पहुंचे थे अधिकारी

BEGUSARAI : बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. अधिकारी गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों को कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए प्रेरि

बिहार: लाठी-डंडे लेकर महिलाओं ने BDO को खदेड़ा, कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक करने पहुंचे थे अधिकारी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. अधिकारी गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों को कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं लेकिन इस दौरान उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. बिहार के बेगूसराय में बीडीओ को महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर खदेड़ दिया और उन्होंने उन्होंने वैक्सीन लेने से साफ़ मना कर दिया. 


घटना बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड की है, जहां दहिया मुसहरी टोला में कोविड का टीका लेने के लिए जागरूक करने गए बीडीओ और स्वास्थ्यकर्मियों को महिलाओं ने खदेड़ दिया. बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की टीम को इस बात की जानकारी मिली थी कि दहिया मुसहरी टोला में किसी ने भी कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है. इसी जानकारी के आधार पर बीडीओ मुकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, प्रखण्ड स्वास्थ प्रबंधक जितेंद्र कुमार, केयर इंडिया के डिटीएल गुंजन गौरव, आईसीटी राजकुमार राय, सीएच सी रंजन कुमार, पीड़ामल फाउंडेशन के अजित कुमार और अन्य स्वास्थ्य कर्मी दहिया मुसहरी पहुंचे थे.


बिहार: लाठी-डंडे लेकर महिलाओं ने BDO को खदेड़ा, कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक करने पहुंचे थे अधिकारी


अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी जैसे ही यहां पहुंचे, उन्होंने देखा कि महिलाएं पहले से हाथों में लाठी-डंडे लिए कड़ी हैं. जब बीडीओ मुकेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी लोगों को समझाने का प्रयास किया कि वैक्सीन लेना कितना जरूरी है. ईसपपर किसी ने एक न सुनी और महिलाएं उलटे बीडीओ को कहने लगीं कि आप लोगों को रुपया मिलता है, हम को क्या मिलता है? बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि मुसहरी टोला के लोगों को उन्होंने काफी समझाया लेकिन फिर भी वैक्सीन लेने को तैयार नहीं हुआ.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता