ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

JDU नेता ने महिलाओं को लाठी-डंडे से पीटा, पीट-पीटकर किया अधमरा, पुलिस ने नहीं दर्ज किया FIR

BEGUSARAI : बिहार में सुशासन का दावा करने वाले नीतीश कुमार के नेता की गुंडई देखने को मिली है, जिसने महिलाओं को बुरी तरह मारा है. भले ही नीतीश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की ल

JDU नेता ने महिलाओं को लाठी-डंडे से पीटा, पीट-पीटकर किया अधमरा, पुलिस ने नहीं दर्ज किया FIR
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में सुशासन का दावा करने वाले नीतीश कुमार के नेता की गुंडई देखने को मिली है, जिसने महिलाओं को बुरी तरह मारा है. भले ही नीतीश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की लाख कोशिश कर रही है लेकिन उनके कार्यकर्ता और नेता महिलाओं के साथ गुंडई कर रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले के है, जहां जेडीयू के एक नेता ने महिलाओं को लाठी-डंडे से पीटा है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पीड़ित का आरोप है कि पुलिस इस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है.


घटना बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र की है, जहां किरतौल गांव में जदयू नेता सरवर आजाद और उनके समर्थक ने कई महिलाओं को लाठी-डंडे और ईंट से पीटा है.  इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि जेडीयू के नेता और उनके सहयोगी किस तरह महिलाओं को बेरहमी से पीट रहे हैं. इनके ऊपर ईंट से निशाना बना रहे हैं. उनके ऊपर बांस-बल्ले से ताबड़तोड़ वार कर रहे हैं. इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. बताया जाता है कि किरतौल पंचायत स्थित वार्ड 12 में कुछ गरीब महिलाओं के जमीन पर जदयू नेता सह सरकारी शिक्षक सरवर आजाद जबरन तरीके से भवन का निर्माण करवा रहे थे. 


आधा दर्जन महिलाओं ने निर्माधीन भवन में लेटकर विरोध करने लगी. जिसको देखते हुए जदयू नेता सरवर आजाद ने खुद सत्ता का पावर दिखाते हुए अपने समर्थकों के साथ मिलकर सभी आधा दर्जन गरीब महिलाओं को बेरहमी से पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है. जिसकी सारी हरकत कैमरा में कैद हो गई. फिलहाल सभी घायल महिलाओं का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. कई महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है.


हद तो तब हो गई, जब पीड़ित महलाएं तेघरा थाना में घटना की रिपोर्ट लिखवाने पहुंची. महिलाओं ने नामजद आवेदन दिया लेकिन अब तक बेगूसराय पुलिस ने इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया. थानेदार ने बताया कि आवेदन मिला है लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें