ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार: इलाज के दौरान छात्रा की मौत पर भारी हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 9वीं की छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मिय

बिहार: इलाज के दौरान छात्रा की मौत पर भारी हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 9वीं की छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के कारण छात्रा की मौत हुई है।


मृतक छात्रा की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी राजकुमार सहनी की बेटी साक्षी कुमारीके रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि साक्षी के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो गई थी। बीमार होने पर उसे सदर अस्पताल में मंगलवार को भर्ती किया गया था। मंगलवार की रात में 10 बजे तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती करने का अनुरोध किया लेकिन डॉक्टर ने इससे इनकार कर दिया।


डॉक्टर बुलाने के बाद भी काफी देर बाद आए और इमरजेंसी व्यवस्था करने के बदले भाग कर रूम बंद कर लिया, जिसके कारण साक्षी की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर सही समय पर साक्षी का इलाज हो गया होता तो शायद आज वह जिंदा होती। अस्पताल में हंगामे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता