ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: सावन की अंतिम सोमवारी को हादसा, स्नान के दौरान गंगा में डूबने से युवक की मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान एक युवक की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गंगा घाट

बिहार: सावन की अंतिम सोमवारी को हादसा, स्नान के दौरान गंगा में डूबने से युवक की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान एक युवक की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गंगा घाट की है।


मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु वार्ड 41 के रहने वाले स्व.देवेंद्र राय के 32 वर्षीय बेटे चंदन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों बताया है कि सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर चंदन गंगा स्नान करने के लिए खोरमपुर गंगा घाट पर गया था। स्नान करने के दौरान ही पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।


स्थानीय गोताखोर ने चंदन को गंगा से बाहर निकलकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची मटिहानी थाने पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता