ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार : फर्जी आईपीएस बनकर दिखा रहा था धौंस, अब चढ़ गया पुलिस के हत्थे

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक फर्जी आईपीएस को उस वक्त महंगा पड़ गया जब वह खुद को आईपीएस बताने के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पकड़ा गया अभियुक्त खुद को आईबी का आईपीएस बताकर लोगों

बिहार : फर्जी आईपीएस बनकर दिखा रहा था धौंस, अब चढ़ गया पुलिस के हत्थे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक फर्जी आईपीएस को उस वक्त महंगा पड़ गया जब वह खुद को आईपीएस बताने के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पकड़ा गया अभियुक्त खुद को आईबी का आईपीएस बताकर लोगों को अपना निशाना बनाते रहता था. बताते चलें कि अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष को कॉल करके अपने आपको आईपीएस बता रॉब जताने वाले आलोक रानावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


उसके पास से पुलिस ने दो नकली आईडी कार्ड भी बरामद किया है. आरोपी आलोक रानावत खगरिया जिला के महेशखूंट का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह के सनफ्लावर के स्कूल के पास किराया में मकान में रहता है. इस बीच सिंघौल थाना अध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात छापेमारी की जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई.


वही सिंघौल थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी खुद को आईबी का एसपी बताया करता था. और कई लोगों को चुना लगाया था. वहीं एसपी बनकर लोगों पर रॉब दिखाने के साथ साथ अफसरों को कॉल करके पैरवी किया करता था. सिंघौल थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें एक इंजीनियर के मकान पर भी आईबी का एसपी बन कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इससे पूछताछ के बाद बड़ा राज भी खुल सकता है.

टैग्स