ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar Election 2025: बेगूसराय में चुनावी रणभूमि तैयार, एक्टिव मोड में जिला प्रशासन; डीएम-एसपी ने दी पूरी जानकारी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत बेगूसराय में पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में है। तारीखों के ऐलान के बाद डीएम-एसपी ने सुरक्षा, नामांकन और मतदाता से जुड़ी पूरी जानकारी दी।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का आगाज़ होते ही ज़िला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है। बेगूसराय उन जिलों में शामिल है जहां पहले चरण में मतदान होना है। इसी को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी सह ज़िला निर्वाची पदाधिकारी तुषार सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तैयारियों का पूरा खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने साफ कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


डीएम ने बताया कि बेगूसराय ज़िले के सात विधानसभा क्षेत्रों चेरिया बरियारपुर, बछवारा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय और बखरी में मतदान होगा। इन सभी क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी गई है और प्रशासन के स्तर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर बूथ पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी ताकि मतदाता बिना भय के मतदान कर सकें।


डीएम सिंगला ने जानकारी दी कि चुनावी अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, नामांकन की जांच 18 अक्टूबर को होगी जबकि नामांकन वापसी की तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है। इसके बाद 6 नवंबर (गुरुवार) को मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को बेगूसराय स्थित बाज़ार समिति परिसर में की जाएगी।


प्रशासन की तैयारियों को लेकर डीएम ने बताया कि जिले में केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CRPF) के जवानों की तैनाती की जा चुकी है। साथ ही गश्ती दलों के माध्यम से हर संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए स्पेशल मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है, जो सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी स्तर तक हर गतिविधि पर नज़र रखेगी।


बेगूसराय जिले के मतदाताओं का आंकड़ा भी जारी किया गया है। जिले में कुल 21 लाख 29 हजार 452 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 11 लाख 30 हजार 640, महिला मतदाता 9 लाख 98 हजार 773 और थर्ड जेंडर मतदाता 39 हैं। वहीं, पूरे जिले में 2,537 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।


डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाएँ, जैसे बिजली, पानी, शौचालय और रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि दिव्यांग मतदाताओं को कोई परेशानी न हो। उन्होंने जनता से अपील की कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी दिशानिर्देशों का पालन सख्ती से कराया जाएगा और उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई होगी।


Bihar Election 2025: बेगूसराय में चुनावी रणभूमि तैयार, एक्टिव मोड में जिला प्रशासन; डीएम-एसपी ने दी पूरी जानकारी


Bihar Election 2025: बेगूसराय में चुनावी रणभूमि तैयार, एक्टिव मोड में जिला प्रशासन; डीएम-एसपी ने दी पूरी जानकारी

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता