ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR BIG BREAKING: बारातियों से भरी बस और दूध टैंकर की सीधी टक्कर, 3 की मौत 15 लोग घायल

बारातियों से भरी बस बेगूसराय से समस्तीपुर जा रही थी तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

ACCIDENT
हादसे में मौत
© reporter
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Begusarai: बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है जहां बारात जा रही बस और दूध टैंकर की सीधी टक्कर में तीन की मौत हो गई है वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। 


बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गांव के समीप NH पर सिटी राइट बस व दूध टैंकर की आमने-सामने की टक्कर में सिटी राइड बस सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 


इस दुर्घटना में 15 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को गोधन स्थित निजी क्लीनिक एवं पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 


बताया जाता है कि सिटी राइड बस पर सवार होकर लोग पिढौली से समस्तीपुर जिले के देशुवा पतैली बारात जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।


बछवाड़ा थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हुई है। अन्य घायलों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है।


टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बस मौके पर ही पलट गई। वहीं, दूध टैंकर आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।  


मृतक की पहचान उमेश दास के बेटे आदित्य कुमार, जो दूल्हे का भाई था। चमथा निवासी सौरभ कुमार और गौरव कुमार, वहींं काजी रसलपुर निवासी सिकंदर दास के बेटे अमन कुमार के रूप में की गई है।

टैग्स