ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: बड़े भाई की साली से लगाया दिल, शादी के बाद ऐसे हुआ खौफनाक अंत, जानिए पूरा मामला

BEGUSARAI: बेगूसराय में नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हालांकि मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कंकौल ग

बिहार: बड़े भाई की साली से लगाया दिल, शादी के बाद ऐसे हुआ खौफनाक अंत, जानिए पूरा मामला
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हालांकि मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव की है। मृतक विवाहिता की पहचान कंकौल निवासी करन कुमार की पत्नी 22 वर्षीय अनामिका कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर दहेज नहीं देने पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि बड़े भाई की ससुराल आने जाने के दौरान भाई की साली से छोटे भाई का प्यार हो गया उसके बाद शादी रचा ली। एक घर में दो-दो बहन की शादी होने से लगातार विवादों में घिरा रहा।


बताया जा रहा है कि मृतिका अनामिका कुमारी का कंकौल निवासी करण कुमार से 1 साल पहले लव मैरिज शादी हुई थी। इससे पहले करण के बड़े भाई अमर राय और अनामिका की बड़ी बहन राधिका की शादी तीन साल पहले हुई थी। बीते शनिवार को अनामिका के मायके में उसके भतीजा का मुंडन था।  मुंडन में वह मायके गई हुई थी शनिवार की रात करीब 9  बजे अनामिका का पति करण कुमार शराब के नशे में ससुराल पहुंच कर अपनी पत्नी को कंकौल चलने की जिद करने लगा था। इसके बाद सुबह जाने की बात सुनकर वह आगबबूला होकर अपनी पत्नी को वहीं पर पिटाई कर दी  जिसके बाद मायके वालों ने उसे विदा कर दिया।  


मृतका के भाई ने बताया कि रविवार की सुबह मृतका के ससुराल से किसी लोग का फोन आया और कहा कि तुम्हारी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में वहां से भागे भागे जब अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तो वहां उसका शव जमीन पर लिटा कर रखा हुआ है । वही उसका पति मौके से फरार हो गया है। मृतका के मायके वालों ने इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी। पर 3 घंटे होने के बावजूद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद लोगों ने सदर डीएसपी अमित कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। डीएसपी के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा अनामिका ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की है। वहीं मृतका के परिजन द्वारा मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर मामला को दर्ज कराया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

टैग्स