ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIG BREAKING : पति -पत्नी समेत बच्चों का काटा गला, 3 की मौत; अपराधियों ने एसिड से जलाया चेहरा

BEGUSARAI : बेगूसराय के बछवाड़ा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शनिवार की सुबह एक ही परिवार के 3 लोगों की गला रेतकर हत्या कर

BIG BREAKING : पति -पत्नी समेत बच्चों का काटा गला, 3 की मौत; अपराधियों ने एसिड से जलाया चेहरा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI :  बेगूसराय के बछवाड़ा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शनिवार की सुबह एक ही परिवार के 3 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं बेटे की हालत गंभीर है। जिन लोगों की हत्या हुई उनमें संजीवन सिंह उनकी पत्नी संजीता देवी और 10 साल की बेटी सपना कुमारी हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शनिवार की सुबह पति-पत्नी, पुत्र व पुत्री की धारदार हथियार से गला रेत देने का मामला सामने आया है। इस घटना में नागों सिंह के करीब 40 वर्षीय पुत्र संजीवन सिंह उनकी पत्नी संजीता देवी एवं 10 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में गंभीर रूप 7 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार को चिंता जनक स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा भेजा गया है। 


बताया जा रहा है कि संजीवन सिंह अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे तभी अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी और पुत्र और पुत्री को गर्दन काट दिया। जिसमें पति-पत्नी और पुत्री की मौत हो गई है।वही पुत्र गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। 


मौके बछवाड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। संजीवन सिंह ने दो शादी की थी पहले से एक बड़ा लड़का है। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही अपराधियों के द्वारा इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।अपराधियों ने एसिड भी सभी लोगों के शरीर पर डाला गया है।


उधर, इस दिल दहलाने वाली वारदात के पीछे मकसद का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं परिवार में इस ट्रिपल मर्डर के बाद कोहराम मच गया है। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस के बयान के मुताबिक संजीवन सिंह के सिर में छेद है। पुलिस गोली मारकर हत्या करने की संभावना जता रही है। पुलिस का कहना है कि किसी नुकीली चीज भोंककर या फिर गोली मारकर हत्या की गई पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता